आपका स्वागत है।

रविवार, 8 जुलाई 2018

काहे बोला !

साहित्य ही है 'धर्म' !
जब उसने कहा था, 
तंज की गहराईयों में 
जा फँसा था। 
लेखनी चम-चम बनी थी
प्रगति द्योत्तक !
जा रे ! जा ! बहरूपिये 
झुठला रहा था। 

बुद्धिजीवी साहित्य के थे 

वे पुलिंदे,
कोने-कोने में छुपा 
भय खा रहा था। 

रे फिरंगी ! प्रतियाँ जलाईं 

क्यों रे ! उनकी 
जग में कोलाहल मचा 
वो गा रहा था। 

भूत के वे 'भूत'

शोर करते यहाँ हैं  
सत्य के साहित्य अब 
बचते कहाँ हैं ?

शेर के हैं 'शेर' जो 
फिरते अरण्य में, 
तब अनोखा शेर ही 
भरमा रहा था। 

जी करे है,कान पकड़ूँ 

रे ! रे ! निर्लज्ज 
बता-बता अपनी विरासत 
दिखला रहा था। 

लेखनी का खेल न

पृष्ठों की ज़रूरत 
खेल है विज्ञान का निष्ठुर सत्य-सा 
कोने में साहित्य बैठा 
ग़म खा रहा था। 

विडम्बना है विधाओं की 

अब तक निराली ,
त्याग से अर्जित किया था जो भी उसने 
ऐश की बाँहों में ख़र्चे जा रहा था। 

दे रही चिड़िया सयानी 

उनको नसीहत 
क्या करूँ ! समझा नहीं हूँ 
कहते-कहते 
घोसलों को उनके 
तोड़े जा रहा था। 

साहित्य ही है धर्म !

जब उसने कहा था।  

'एकलव्य'